नाम से राशि जानें | 12 Rashi | मेरी राशि क्या है?

Meri rashi kya hai: जैसा कि हम सभी जानते हैं हिंदू धर्म में राशि का खास महत्व होता है। हिन्दू धर्म के अनुसार बच्चे के जन्म से लेकर करियर और विवाह इत्यादि सभी में राशि और कुंडली की आवश्यकता पड़ती है।

Rashi

    My moon sign

परन्तु अक्सर हमारे मन में सवाल आता है कि

मेरी राशि क्या है? | Meri rashi kya hai

Zodiac Sign: अधिकतर लोग अपनी राशि को लेकर असमंजस में होते हैं। इसका कारण यह है कि राशि को कई प्रकार से जाना जा सकता है। कुछ लोग नाम के अनुसार राशि का पता लगाते हैं तो कुछ चंद्र राशि के अनुसार। वहीं पश्चिमी ज्योतिष में सूर्य राशि के अनुसार राशि को जानते है। लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावी क्या है।

आएये जानते हैं कैसे पता लगाएं अपनी राशि।

चंद्र राशि क्या है | Moon Sign

Rashifal: भारत में चंद्र राशि को सबसे ज्यादा मान्यता दी जाती है क्योंकि वैदिक ज्योतिष में चंद्र ग्रह को मन का कारक माना गया है। वहीं सूर्य ग्रह को आत्मविश्वास और आत्मा का कारक माना गया है। क्योंकि चंद्र ग्रह, वैदिक ज्योतिष में  मन का कारक माना गया है इसलिए चंद्र ग्रह को ज्यादा महत्व दिया जाता है। मान्यता यह है कि चंद्र राशि (यानि की चंद्र गृह जिस राशि में है) व्यक्ति की भावनाओं को दर्शाता है, इसलिए इससे ज्यादा सटीक तरीके से व्यक्ति के गुणों और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है।

व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्म का समय, वर्ष और स्थान आदि के आधार पर राशि का आसानी से पता लगाया जा सकता है।  इन विवरण के आधार पर राशि और कुंडली का पता लगा सकते हैं। कुंडली में चंद्रमा जिस राशि में दिखे वही आपकी चंद्र राशि या राशि होती है। इसी तरह के सूर्य जिस राशि में विराजमान हो वह सूर्य राशि कहलाती है।

नाम के पहले अक्षर से जानें क्या है राशि

नाम के पहले अक्षर के अनुसार भी राशि का पता लगा सकते हैं। यदि आपके पास जन्मतिथि इत्यादि की जानकारी नहीं है तो नाम के आधार पर भी राशि जान सकते है। आइये जानते हैं कौन से अक्षर से शुरू होने वाले नाम, किस राशि में आएंगे।

मेष | Mesh Rashi

इस राशि वाले नेतृत्व का गुण रखते हैं। ये निर्भीक होते हैं मेष राशि के लोग हमेशा पहल करने को तैयार रहते है। आमतौर पर मेष राशि वाले दूसरों का आदेश मानना पसंद नहीं करते हैं। मेष राशि का स्वामी मंगल है जो उत्साह तथा पराक्रम का कारक है। मेष राशि वाले लोग स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं।

अ,च, चू, चे, ला, ली, लू, ले

वृषभ | Vrashabh Rashi

वृषभ राशि के लोग शांत होते हैं। पर इस राशि के लोग दृढ़निश्चयी होते हैं और कठोर से कठोर फैसले लेने में सक्षम होते हैं। इस राशि के लोगों को अनुशासन पसंद होता है. मेष राशि का स्वामी शुक्र है।

उ, ए, ई, औ, द, दी, वो

मिथुन | Mithun Rashi

मिथुन राशि वाले लोग लुभावने और मृदुभाषी होते हैं। ये शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी मजबूत होते हैं। मेष राशि का स्वामी बुध है।

के, को, क, घ, छ, ह, ड

नीम के पत्ते के सात चमत्कारी फायदे

कर्क | Kark Rashi

कर्क राशि वाले आत्मविश्वासी होते हैं। यह लोग संबंधों को लेकर भी गंभीर रहते हैं ये अपने साथी की परवाह करते हैं और उसका भरोसा नहीं तोड़ते हैं। मेष राशि का स्वामी चंद्र है

ह, हे, हो, डा, ही, डो

सिंह | Singh Rashi

सिंह राशि वाले साहसी, महत्वाकांक्षी, होते है। ये रौब दिखाते है। सिंह राशि वाले सीधी बात करने में यकीन रखते हैं। मेष राशि का स्वामी सूर्य है।

म, मे, मी, टे, टा, टी

कन्या | Kanya Rashi

इस राशि के लोग बहुत समझदार होते हैं। किसी भी कार्य को करने का इनका एक विशेष ढंग होता है। ये कलात्मक होते हैं। मेष राशि का स्वामी बुध है।

प, ष, ण, पे, पो, प

तुला  | Tula Rashi

ये लग्जरी लाइफ जीने वाले होते हैं। ये अच्छे बिजनेसमैन होते हैं और प्लानिंग करने में भी माहिर होते हैं। तुला राशि वालों को हर चीज में संतुलन पसंद होता है। मेष राशि का स्वामी शुक्र है

रे, रो, रा, ता, ते, तू

वृश्चिक | Vraschik Rashi

वृश्चिक राशि वाले अपने कार्य को लेकर गंभीर रहते हैं। ये हर कार्य को पूरी लगन के साथ करते हैं। इनके दिमाग में क्या चल रहा है इसे भांप पाना बहुत ही मुश्किल होता है। मेष राशि का स्वामी मंगल है।

लो, ने, नी, नू, या, यी

धनु | Dhanu Rashi

धनु राशि वाले सवभाव से हंसमुख होते हैं। ये धर्मिक और नियमों का पालन करने वाले होते हैं। मेष राशि का स्वामी बृहस्पति है।

धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा

मकर  | Makar Rashi

मकर राशि वाले मेहनती होते हैं। मकर राशि वाले गंभीर रहते हैं और ये कम बोलने वाले भी होते हैं। मेष राशि का स्वामी शनि है।

जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो

कुंभ | Kumbh Rashi

कुंभ राशि वाले धुन के पक्के होते हैं। ये अपने काम के प्रति लगनशील होते हैं। ये बहुत जल्द भावुक हो जाते हैं। मेष राशि का स्वामी शनि है।

गे, गो, सा, सू, से, सो, द

मीन  | Meen Rashi

ये उच्च शिक्षा पाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। ये शिक्षा को लेकर गंभीर होते हैं। मीन राशि वाले समाज में विशेष सम्मान भी प्राप्त करते हैं। मेष राशि का स्वामी बृहस्पति है।

दी, चा, ची, झ, दो, दू

उम्मीद है इस लेख आपको राशि समझने में आसानी होगी

Leave a Comment